नमस्ते, सलाम वालेकुम व रहमतुल्लाह व बरकातहू
पाठक गण
आपको दाएं बाएं एक आवाज़ सुनने को मिली होगी 
💪खामोशी बहुत बड़ी ताकत है 💪
कभी आपने इस पर गौर भी किया? 🤔
इसकी हकीकत को जानने की कोशिश की? या इसकी ताकत से आशना होने पर ध्यान दिया?
नहीं तो क्यों?
एक कामयाब इंसान को आपने खामोशी की हालत में देखा होगा🤫
न किसी से ज्यादा बातचीत न कोई बहस🤼
बस अपने काम पर ही फोकस
और अपनी मंजिल मकसूद पर अग्रसर
न कोई दुश्मन न किसी दुश्मन की परवाह 
न किसी खौफ का अंदेशा 
हर तरफ उसे खुशियों की खुशबू महसूस होती है
बाअलखलासा उसके लिए निजात ही निजात होती है और लोगों के दिलों में घर भी कर जाता है🏘️
खामोशी की ताकत का अंदाजा आप
जनाब नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के इस फरमान से लगाएं 
۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔وقال النبی ﷺمن صمت نجا۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔
जिसने खामोशी अख्तियार की वह कामयाब रहा
मेरे भाइयों और बहनों  सूरज के तुलू होने में तो शक किया जा सकता है लेकिन जनाब नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के फरमानों में शक की गुंजाइश ही नहीं 
हम सभी आज पुख्ता इरादा करते हैं 
कि हम भी खामोशी की सिफत अपनाएं 
और खुद को चमकाएं
 🌹🌹🌹
खामोशी के चंद मकामात 
और इसके फवाइद
1. अगर आपको पूरी कहानी नहीं मालूम तो खामोश रहें।
2. अगर आप अपने जज्बात पर काबू नहीं पा सकते तो खामोश रहें।
3. गुस्से की शिद्दत में खामोश रहें।
4. अगर आपके अल्फाज किसी बेहतरीन दोस्ती या रिश्ते को तबाह कर सकते हैं तो खामोश रहें।
5. अगर आपको विषय के बारे में यकीन नहीं या इल्म की कमी है तो खामोश रहें।
6. जब कोई अपनी जद्दोजहद और कमजोरी बता रहा हो तो खामोश रहें।
7. अगर आप चीखे बगैर बात नहीं कर सकते तो खामोश रहें।
8. अगर आपकी खामोशी आपके रिश्तों को बचा सकती है तो खामोश रहें।
9. अगर बोलना सिर्फ आपकी अना को बढ़ाने या तारीफ हासिल करने के लिए हो तो खामोश रहें।
10. अगर आपके अल्फाज किसी का एतमाद तोड़ सकते हैं तो खामोश रहें।


उरूवा जी